Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • मोदी कैबिनेट की बैठक, DA Hike पर सस्पेंस बरकरार…
Image

मोदी कैबिनेट की बैठक, DA Hike पर सस्पेंस बरकरार…

🟡 DA 2026 for Central Government Employees

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की नजर महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी पर टिकी हुई है। जनवरी से जून 2026 की छमाही के लिए डीए बढ़ोतरी का इंतजार किया जा रहा है। आमतौर पर केंद्र सरकार होली से पहले डीए का ऐलान कर देती है, लेकिन इस बार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से भी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि डीए बढ़ोतरी की घोषणा होगी, लेकिन बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई।

मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता करीब 2% बढ़ सकता है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा।महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के प्रभाव से राहत देने के लिए दिया जाता है।

FDI नियमों में बदलाव

सरकार ने भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों के लिए विदेशी निवेश नियमों को सरल बनाने का फैसला किया है।
इसमें चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और अफगानिस्तान शामिल हैं। 2020 के प्रेस नोट-3 में संशोधन किया गया है, जिसके तहत इन देशों के निवेश के लिए सरकारी मंजूरी अनिवार्य होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *