🟡 Woman throws children in well and dies by train in Chittorgarh
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने दो बच्चों को गांव के कुएं के पास लेकर पहुंची और दोनों को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद महिला पास से गुजर रही ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात गांव के कुएं से दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कपासन उपजिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला का शव रेलवे पुलिया के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। सिर धड़ से अलग होने के कारण शुरुआती समय में महिला की पहचान करना भी मुश्किल हो गया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।



















