🟡 Rajasthan Police News
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के व्यापक तबादले किए। सरकार ने एक साथ करीब 64 आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर करते हुए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
जारी आदेशों के अनुसार बीकानेर में भी बड़ा बदलाव हुआ है। बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक सिविल राइट्स जयपुर लगाया गया है। उनकी जगह मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
अजय सिंह को उपमहानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है। वहीं योगेश यादव को उपनिरीक्षक एवं नारकोटिक्स से हटाकर उपमहानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।इसी क्रम में राशी डोगरा डूडी को जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर उपमहानिरीक्षक पुलिस सीआईडी जयपुर बनाया गया है। वहीं ममता गुप्ता को राजसमंद एसपी पद से हटाकर उपमहानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर लगाया गया है। सरकार ने देवेन्द्र बिश्नोई को कोटपूतली-बहरोड़ एसपी पद से स्थानांतरित करते हुए उपमहानिरीक्षक पुलिस आरपीटीसी जोधपुर नियुक्त किया है।















