Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 500 रुपये के उधार ने ले ली युवक की जान, मारपीट के बाद मौत…
Image

500 रुपये के उधार ने ले ली युवक की जान, मारपीट के बाद मौत…

🟡 Nokha Bikaner murder over 500 rupees

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में मामूली रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। घटना जसरासर थाना क्षेत्र की है, जहां मारपीट के बाद एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उत्तमामदेसर गांव निवासी हरीराम जाट (32) के रूप में हुई है, जो अपने गांव में किराना दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार गांव के ही नरेंद्र जाट पर हरीराम के करीब 500 से 700 रुपये उधार थे। सोमवार रात जब हरीराम ने अपने रुपये मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान हरीराम को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। नोखा सीओ जरनैल सिंह के अनुसार आरोपी नरेंद्र जाट को राउंडअप कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *