🟡 Intelligent Traffic Management System Bikaner Jaipur Highway
बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक जयपुर हाईवे अब पूरी तरह हाईटेक निगरानी में आ चुका है। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू कर दिया गया है, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अब 24 घंटे नजर रखी जाएगी। करीब 100 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 12 प्रमुख लोकेशनों पर कुल 22 अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ओवरस्पीड, सीट बेल्ट न पहनने और अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन को तुरंत कैद कर ऑनलाइन चालान जारी करेंगे।
कैसे काम करेगा ITMS सिस्टम?
- 5 लोकेशनों पर दोनों तरफ लगाए गए 10 हाईटेक कैमरे
- ➤ ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर सीधे ऑनलाइन चालान
- 7 लोकेशनों पर 360 डिग्री रोटेटिंग कैमरे
- ➤ हर गतिविधि की निगरानी, पुलिस को रियल टाइम अलर्ट
- ➤ जरूरत पड़ने पर मैनुअल चालान
जयपुर हाईवे के फोरलेन न होने के कारण इस रूट पर अक्सर गंभीर दुर्घटनाएं होती रही हैं। लगातार बढ़ते हादसों को देखते हुए यह ITMS सिस्टम लागू किया गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन हो और पुलिस की निगरानी क्षमता मजबूत बने। सोमवार से सिस्टम शुरू होते ही 400 से ज्यादा वाहनों के चालान कट चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि अब नियमों में ढील नहीं चलेगी।
ITMS केवल जयपुर हाईवे तक सीमित नहीं है। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे और छत्तरगढ़ क्षेत्र में भी आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं:
- देशनोक थाना क्षेत्र: रासीसर, नापासर, नौरंगदेसर के आगे
- महाजन क्षेत्र में 3 कैमरे सक्रिय
- अब तक 1126 चालान, जिसमें 204 चालान इसी साल के
- छत्तरगढ़ के केला और बदरासर में लगे कैमरे जल्द शुरू होंगे।















