Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ब्यूटी पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट के बहाने लाखों के जेवर पार, महिला पर केस दर्ज…
Image

ब्यूटी पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट के बहाने लाखों के जेवर पार, महिला पर केस दर्ज…

🟡 Bikaner Beauty Parlour Jewellery Theft

बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादिया भगवती माली ने पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में बताया कि वह अपने घर में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। 16 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे मोनिका भार्गव नाम की महिला पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट के लिए पहुंची थी। आरोप है कि ट्रीटमेंट के दौरान जब पार्लर संचालिका कुछ समय के लिए अंदर गईं, तभी महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए दराज में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी किए गए जेवरों में गले का हार, कानों के कुंडल, कनौती और पाजेब शामिल हैं।

परिवादिया के अनुसार, पहले गंगाशहर थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंपी है।पुलिस अब आरोपी महिला की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *