🟡 District Industry Association Election Result
बीकानेर जिले के व्यापारिक जगत के लिए महत्वपूर्ण रहे District Industry Association Election Result में आज कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले मतदान में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नए अध्यक्ष के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, क्योंकि मैदान में उतरे डी.पी. पच्चीसिया और सुशील थिरानी आपस में मामा-भांजे हैं। पारिवारिक रिश्ते के बावजूद दोनों के बीच चुनावी संघर्ष ने माहौल को काफी रोमांचक बना दिया। कुल 701 मतदाताओं में से 676 व्यापारियों ने वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी दिखाई, जो इस चुनाव को और भी अहम बनाता है।
मतगणना पूरी होने के बाद में डी.पी. पच्चीसिया ने निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। जीत के बाद पच्चीसिया ने समर्थकों के साथ खुशी साझा की। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर जोरदार नारेबाजी की और जीत का जश्न मनाया।















