🟡 Bikaner assault case Gangashahar
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लाठी से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, परिवादी दीनदयाल पुत्र हेमाराम कुम्हार, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, गली नंबर 4 गंगाशहर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 20 मार्च की रात करीब 8:15 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बंटी, राजू और प्रेम कुमार नामक युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए और उस पर लाठी से हमला कर दिया। परिवादी ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। यह भी सामने आया है कि आरोपियों द्वारा पहले भी मारपीट और गाली-गलौच की घटनाएं की जा चुकी हैं, जिससे पीड़ित और उसका परिवार लंबे समय से भय के साए में जी रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मांगीलाल को सौंपी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।















