Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • डॉ अर्पिता गुप्ता बनीं महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष…
Image

डॉ अर्पिता गुप्ता बनीं महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष…

🟡 Dr Arpita Gupta Women Safety Foundation Rajasthan

महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने बीकानेर की समाजसेवी डॉ अर्पिता गुप्ता को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह घोषणा फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ किशन गोयल द्वारा की गई।

डॉ अर्पिता गुप्ता लंबे समय से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे ग्रामीण और शहरी कच्ची बस्तियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, शिक्षण सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हस्तकला प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती रही हैं।इसके अतिरिक्त, वे महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान भी निरंतर संचालित कर रही हैं।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ किशन गोयल ने उनके समर्पण और अनुभव को देखते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राजस्थान में महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियानों को नई दिशा और गति मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ अर्पिता गुप्ता ने कहा—
“यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा उद्देश्य प्रदेश की हर महिला को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। मैं संगठन के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *