Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भैरुदान तंवर को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने महात्मा फुले ब्रिगेड के बीकानेर जिलाध्यक्ष…
Image

भैरुदान तंवर को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने महात्मा फुले ब्रिगेड के बीकानेर जिलाध्यक्ष…

🟡 Bhairudan Tanwar appointed Bikaner District President Mahatma Phule Brigade

सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते भैरुदान तंवर को एक बार फिर महात्मा फुले ब्रिगेड के बीकानेर जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंह सैनी एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल सैनी के निर्देशानुसार की गई है।

भैरुदान तंवर की पुनर्नियुक्ति उनके निरंतर सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए की गई है। वे लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

भैरुदान तंवर ने पुनः जिम्मेदारी मिलने पर संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज के हित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *