Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • रात के अंधेरे में शेरनी की स्कॉर्पियो गायब, घटना CCTV में कैद…
Image

रात के अंधेरे में शेरनी की स्कॉर्पियो गायब, घटना CCTV में कैद…

🟡 Bikaner Scorpio Car Theft

बीकानेर शहर में एक हाई-प्रोफाइल वाहन चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर “बीकानेर की शेरनी” के नाम से पहचान रखने वाली बालिका की स्कॉर्पियो कार देर रात उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो संदिग्ध बदमाश गाड़ी के आसपास घूमते नजर आते हैं। फुटेज में एक आरोपी के हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु भी दिखाई दे रही है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में गाड़ी का लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो को लेकर फरार हो गए। वारदात के तरीके से स्पष्ट है कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की गई स्कॉर्पियो ज्यादा दूर नहीं जा सकी। जानकारी के अनुसार, यह वाहन करीब दो घंटे बाद जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना ने शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर इस वजह से कि बदमाश हथियार के साथ खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *