🟡 Railway bedsheet used in Bikaner private hospital
बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में स्थित अपेक्स प्राइवेट अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल के जनरल कॉटेज वार्ड में मरीजों के बेड पर रेलवे की बेडशीट उपयोग में ली जा रही थी, जिससे नियमों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब मरीज विमल जाजड़ा ने इस पर आपत्ति जताते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन से शिकायत की। शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले को संज्ञान में लिया गया। हालांकि, जांच के दौरान यह सामने आया कि यह स्थिति केवल एक बेड तक सीमित नहीं थी, बल्कि अन्य कई बेड्स पर भी रेलवे की बेडशीट इस्तेमाल की जा रही थी।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नारायण शर्मा द्वारा भी अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचाई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले को सुधारने का आश्वासन दिया गया है।















