🟡 Dead Body Found in Drain Near PBM Hospital Bikaner
बीकानेर शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब PBM Hospital के पास एक गंदे पानी के नाले में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। बुधवार सुबह ट्रैफिक थाने के मोड़ के सामने राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और करीब 5-6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मृतक के शरीर के कुछ अंग भी गायब बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और ज्यादा संदिग्ध बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समाजसेवी संस्थाओं की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।















