



RASHTRA DEEP NEWS। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार का किया आगाज। सोमवार को जबलपुर के गौरीघाट पहुंचीं और नर्मदा तट पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। प्रियंका गांधी ने नर्मदा तट पर पूजा अर्चना के बाद जबलपुर में जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान का आगाज भी उसी अंदाज में किया, जिस तरह से पार्टी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में किया था।

प्रियंका गांधी के वचन…
1. हर महिला को 1500रु प्रति माह
2. गैस सिलिंडर 500रु
3. पहले 100 यूनिट बिजली बिल माफ, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ
4. शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन होगी बहाल।
5. किसान कर्जमाफी पुनः प्रारंभ होगी, बचे हुए किसानों का कर्जा माफ होगा।
