RASHTRA DEEP NEWS। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक हिंदू युवक के गले में बेल्ट डालकर उसके साथ कुत्ते की तरह बर्ताव कर रहें हैं। साथ ही माफी मंगवा रहें हैं, युवक गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है, लेकिन आरोपी उसके साथअमानवीय व्यवहार कर रहें हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और समीर, साजिद, फैजान नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक के गले में बेल्ट बांधकर उसे मारने की धमकी दे रहें हैं। उनके चंगुल से छूटने के लिए युवक गिड़गिड़ा रहा है। अब यह मामला तूल पकड़ चुका है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की और समीर, साजिद, फैजान नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैंने वीडियो देखा है, जो काफी गंभीर किस्म का है। किसी मानव के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है। भोपाल पुलिस कमिश्नर को घटना की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


















