Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • खेत के विवाद को लेकर मारपीट, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
Image

खेत के विवाद को लेकर मारपीट, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

Rखेत के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी और जेई से मारपीट का मामला नोखा थाने में दर्ज हुआ है। पीड़ित तेजमालसिंह ने बताया कि वो अपने खेत में बारहमासी ढाणी बनाकर अपने परिवार समेत रहता है।18 जून को रात्रि में वो और उसका बेटा कुशाल सिंह ढाणी में बैठे थे। इतने हमारे खेत के पड़ोसी सुमेर सिंह, अभय सिंह, सवाई सिंह, भोम सिंह, कान सिंह, भवानी सिंह और 4-5 अन्य लोग शराब के नशे में हथियारों के साथ ट्रैक्टर लेकर आए। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और कहा कि तुम लोगों ने खेत हमारे नाम नहीं करवाया इसलिए आज हम तुम्हे मार देंगे। इतना कहते है हुई आरोपियों ने उसके और बेटे के साथ कुल्हाडी और जेई से मारपीट की। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, आज तो तुम लोग बच गए आज के बाद हम तुम लोगों को जिन्दा नहीं छोड़ेगे। दोनों घायलों को बागड़ी अस्पताल नोखा लेकर आए। यहां से दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि प्राथी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *