RASHTRA DEEP NEWS। गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। भाजपा के 51 विधायक व 17 सांसद राज्यपाल भवन तक पैदल मार्च कर रहे हैं। वे राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। जिसमें मुख्य रूप से सरकार पर भ्र्ष्टाचार के आरोप हैं, महिला उत्पीड़न पर रोष है। खाजूवाला में दलित युवती से बलात्कार व हत्या की बात भी ज्ञापन में शामिल है। मार्च का नेतृत्त्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि अब सभी विधायक अपने जिलों में जाकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। उनका कहना था कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में नहीं है। सांसद दिया कुमारी ने सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया। विधायक चंद्रकांता ने खाजूवाला की घटना को शर्मनाक कहा।
