मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही अब राजस्थान में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होंगे। राजस्थान में तमाम जिलों के शहर और देहात के जिलाध्यक्ष और हर ब्लॉक के अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। ये नाम तय हो चुके हैं। इन्हें लिफाफे में बंद कर इलेक्शन अथॉरिटी को भेजा जा चुका है। अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की अनुमति से इनकी घोषणा कर दी जाएगी। पर्यवेक्षकों के आने के बाद से अलग-अलग पदों के दावेदार जयपुर से लेकर दिल्ली तक बड़े नेताओं के यहां भागदौड़ कर रहे हैं। राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो ब्लाॅक अध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों के शहर और देहात के जिलाध्यक्षों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। अब अथॉरिटी इन नामों की घोषणा करेगी। वहीं, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के नाम सामने आने के बाद फिर से कांग्रेस की राजनीति गर्मा सकती है।इसके अलावा हर डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के स्तर पर भी चर्चा की गई है। राजस्थान में फिलहाल 13 ही जिलाध्यक्ष नियुक्त हैं। प्रदेशभर में शहर देहात मिलाकर 30 से भी ज्यादा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति फिलहाल होनी है। जानिए बीकानेर की स्थिति बात की जाए बीकानेर की तो शहर जिलाध्यक्ष गहलोत यथावत बने रहेंगे और देहात में बिशनाराम सियाग बन सकते है ।