RASHTRA DEEP NEWS
गहलोत सरकार के खिलाफ आज राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थाली बजाकर प्रदर्शन कर रही हैं। थाली बजाते हुए महिलाओं ने सीएमआर की ओर कूच किया। रास्ते में ही पुलिस ने महिलाओं को सिविल लाइंस फाटक पर बैरिकैड्स लाकर रोका। इस दौरान महिला कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघकर आगे जाने की कोशिश की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
आज के प्रदर्शन के लिए सुबह 11 बजे सभी महिला कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर सभा हुई, भाजपा के सभी प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया, राजस्थान के सभी जिलों से बडी संख्या में कार्यकर्ताओ का जयपुर आना हुआ, एक सभा का आयोजन किया गया। जिसे महिला मोर्चा की पदाधिकारी व प्रदेश भाजपा के नेता संबोधित किया। उसके बाद महिला कार्यकर्ता थाली बजाते हुए सीएमआर की ओर कूच किया।