Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • भाजपा मिशन मोड पर, लेकिन कांग्रेस में उठापटक:भाजपा में पन्ना प्रमुख तय पर कांग्रेस में अभी जिलाध्यक्ष ही तय नहीं
Image

भाजपा मिशन मोड पर, लेकिन कांग्रेस में उठापटक:भाजपा में पन्ना प्रमुख तय पर कांग्रेस में अभी जिलाध्यक्ष ही तय नहीं

प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा मिशन मोड पर आ गई है और जयपुर शहर में पन्ना प्रमुख लगा दिए हैं और बूथ तक कार्यकारिणी बना ली है, वहीं कांग्रेस में अभी तक ब्लाॅक कार्यकारिणियों पर ही कंफ्यूजन है। कांग्रेस में शहर व ग्रामीण के जिला अध्यक्ष की भी घोषणा नहीं हुई है।

निवर्तमान शहर अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास और ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र यादव की टीम ही फिलहाल काम कर रही है, लेकिन नई कार्यकारिणियों बनाने की कवायद के बाद पदाधिकारी कंफ्यूजन में है। जयपुर शहर व ग्रामीण में 19 विधानसभा क्षेत्रों में 38 ब्लाॅक है। यहां पर निवर्तमान अध्यक्ष व कार्यकारिणी ही काम कर रही है। इन ब्लाॅक से पीसीसी मेंबर बन गए है, लेकिन अब ब्लाॅक अध्यक्ष व पदाधिकारी बनने के लिए कार्यकर्त्ता बड़े नेताओं तक दौड़ लगा रहे है।

कांग्रेस; बरकरार रखनी होगी बढ़त
जयपुर जिला में 19 विधानसभा सीट है। इसमें से विद्याधरनगर, मालवीयनगर, आमेर, सांगानेर, चौमू व फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है। वहीं शाहपुरा व दूदू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ने चुनाव जीता था। हालांकि विधायक बाबूलाल नागर व आलोक बेनीवाल कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे है। वहीं 11 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस विधायक है। अगले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को यह बढ़त बरकरार रखने के लिए सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का आम मतदाता तक फायदा पहुंचाना होगा। ब्लाॅक व बूथ स्तर पर मजबूर कार्यकारिणी की जरूरत बताई जा रही है।

भाजपा संगठन में मजबूती से बढ़ रही है आगे
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने हर काॅलोनी-गली के कार्यकर्ताओं तक पार्टी को मजबूत करने के लिए ‘पन्ना प्रमुख’ का लक्ष्य रखा है, ताकि मतदाता सूची के हर पन्ना प्रमुख हर मतदाता तक पकड़ रखे। भाजपा शहर में 33 मंडल व 250 शक्ति केंद्र (वार्ड) में से ज्यादातर की कार्यकारिणी ही काम कर रही है। शहर में नगर निगम क्षेत्र के 1871 बूथ में से अधिकांश जगह समितियां बना दी है। वहीं 23 हजार पन्ना प्रमुख बना कर मतदाताओं तक पकड़ मजबूत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *