Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सावधान इंडिया 007 के प्रदेश उपाध्यक्ष की देर रात पूगल रोड ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसा में हुई मौत…
Image

बीकानेर: सावधान इंडिया 007 के प्रदेश उपाध्यक्ष की देर रात पूगल रोड ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसा में हुई मौत…

RASHTRA DEEP NEWS

पूगल रोड ओवर ब्रिज के पास देर रात को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक गुरुचरण सिंह उर्फ चन्ना उम्र 40 साल निवासी रानी बाजार बंगाली मंदिर के पास रहने वाला है।

अज्ञात वाहन ने बुलेट मोटरसाईकिल को टक्कर मारी। जिससे गुरुचरण सिंह उर्फ चन्ना का एक्सीडेंटकी हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

सावधान इंडिया 007 के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक गुरुचरण सिंह उर्फ चन्ना सिंह सावधान इंडिया 007 के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। जो स्टेशन रोड पर ताला चाबी बनाने की दुकान करते थे। रात को सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *