Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भगदड़ के कारण महिलाओं समेत 10 लोग घायल…
Image

ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भगदड़ के कारण महिलाओं समेत 10 लोग घायल…

RASHTRA DEEP NEWS

ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मैट्रो के पास हो रहे बाबा बागेश्वर सरकार के कथा कार्यक्रम में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। बताया गया है कि इस दौरान महिलाओं समेत करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला करंट की भी चपेट में आई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में नौ जुलाई से बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा का आयोजन कराया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ हुआ था। तय कार्यक्रम के तहत 12 जुलाई यानी आज दिव्य दरबार का कार्यक्रम था। दोपहर में करीब 12 बजे बाबा धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे।

अर्जी लगाने की मची होड़

अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने सभा का आयोजन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिव्य दरबार होने के कारण आज लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अपनी अर्जी लगाने की होड़ में भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद मची भगदड़ में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *