Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती: घर का मुखिया भी दे सकेगा सर्टिफिकेट, पर मुश्किल से होंगे सेलेक्शन…
Image

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती: घर का मुखिया भी दे सकेगा सर्टिफिकेट, पर मुश्किल से होंगे सेलेक्शन…

RASHTRA DEEP NEWS

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव संबंधी पात्रता नियमों में ढील देने के चलते अब आवेदनों की संख्या में बंपर इजाफा होगा। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के नियमों में ढील दी गई है। अब घर के मालिक अपने यहां सफाई करने वाले को अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं। मकान मालिक को पेपर पर ये सर्टिफिकेट जारी करने का अधिकार दे दिया गया है। घर के मुखिया को व्यक्ति के एक साल से काम करने की डिटेल्स डेट सहित पेपर पर लिखकर देनी होगी। मुखिया को अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर की डिटेल्स भी देनी होगी। अगर कोई व्यक्ति किसी संस्था में काम करता है तो वह संस्था उसे सर्टिफिकेट जारी कर सकती है। योग्यता नियमों में इस ढील से पात्र लोगों की संख्या में तगड़ा इजाफा होगा और फॉर्म काफी ज्यादा आएंगे आवेदन बढ़ने से कंपीटिशन टफ हो जाएगा और सेलेक्शन मुश्किल से होगा।

भर्ती में यहां के सर्टिफिकेट होंगे मान्य किसी भी नगर निगम, केंद्र या राज्य का कोई भी विभाग, इनसे जुड़ी कोई भी संस्था, अर्ध सरकारी संस्था, केंद्र या राज्य से जुड़े किसी संस्थान में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं तो वहां का सर्टिफिकेट भी मान्य होगा। प्राइवेट इंस्टीट्यूट, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, होटल, फैक्ट्री, घर, दुकान, मॉल अन्य जगहें जहां भी सफाइकर्मियों की जरूरत होती है, वहां के सर्टिफिकेट मान्य होंगे।

विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता सफाईकर्मी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इसके लिए 4 अगस्त 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2023 थी। एक साल के अनुभव प्रमाण पत्र के साथ विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रदेश के 176 नगरीय निकार्यों में सफाई कर्मचारियों के 13184 रिक्त पदों पर सीधी होगी। सबसे ज्यादा पद 3670 ग्रेटर नगर निगम में हैं। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए न्यूतनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

योग्यता अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए, अभ्यर्थी को राज्य की किसी भी नगरीय निकाय केंद्र या राज्य के किसी भी विभाग केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा सत्यापित स्वशासी संस्था और सरकारी संस्था में संवेदकों को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्य करने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *