Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तांत्रिक ने भूतनी निकालने के नाम पर नाबालिग के साथ करता था दुष्कर्म, पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर…
Image

बीकानेर: तांत्रिक ने भूतनी निकालने के नाम पर नाबालिग के साथ करता था दुष्कर्म, पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर…

RASHTRA DEEP NEWS

खाजूवाला में दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद, अब फिर से दुष्कर्म का मामला समाने आया, एक तांत्रिक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा गया है। लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई, कि लड़की के शरीर से भूतनी निकालने के नाम पर बंद कमरे में उसके साथ कई बार रेप किया गया है। लड़की की मां को बताया तो एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

लड़की के पिता ने सार्दुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था। पिता की कमर में दर्द रहता था, जिसके इलाज के लिए वो महेंद्र नाथ से मिला था। उसे डोरा ताबीज करवाया। धीरे धीरे उसका ढाणी पर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान बेटी के शरीर में भूतनी का वास होने की बात को कहते हुए उसके भी डोरा ताबीज किया गया।

जब भी डोरा ताबीज करता था तो गेट बंद कर लेता और परिजनों को कहता कि अगर किसी ने गेट के हाथ लगाया तो वो अंधा हो जाएगा। एक साल की अवधि में कई बार बेटी को इसी तरह कमरे में ले जाता था। जहां नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। ऐसा दो-तीन बार हुआ। और साथ ही, महेंद्र नाथ इस पीड़िता के पड़ौस में भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर चुका है। इस पर पड़ौसी ने मामला दर्ज कराया, तब पता चलने पर नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बेटी से भी पूछा कि उसके साथ कुछ किया था क्या? इस पर लड़की ने सब कुछ सच सच बता दिया।

पीड़िता के पिता की एफआईआर पर खाजूवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अब गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *