RASHTRA DEEP NEWS
सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने बुधवार को बेंगलुरु से 5 संदिग्ध आतंकी पकड़े। जिनके पास 4 वॉकी-टॉकी, 7 देशी पिस्तौल, 42 जिंदा गोलियां, 2 खंजर, 2सैटेलाइट फोन और 4 ग्रेनेड मिले। ये आतंकी बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बना रहे थे।
वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे से 2 इनामी आतंकियों को भी गिरफ़्तार कर लिया गया। दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था। एक आतंकी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। बिहार के मोतिहारी से मंगलवार रात को ATS ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर PFI के एक आतंकी को अपनी गिरफ्त में लिया। उनसे पूछताछ जारी है।
आतंकियों की पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। ये पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी भी थे और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में थे। जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए।

















