RASHTRA DEEP NEWS
राजस्थान में हुए ताजा सर्वे में भविष्यवाणी की गई है कि, राजस्थान में भाजपा को सरकार बनाने में कामयाबी मिल सकती है। पीएम मोदी की अगुआई में कैंपेन का आगाज कर चुकी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है। हालांकि, सर्वे में कुछ बातें ऐसी भी सामने आईं जो भाजपा के लिए चिंता का विषय हो सकती है, वही कांग्रेस को राहत मिल सकती है।
सर्वे का दावा- एबीपी न्यूज और सी वोटर की ओर से गुरुवार शाम जारी ओपिनियन पोल में राजस्थान में इस बार भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 200 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 109 – 119 सीटों पर जीत सकती है। कांग्रेस को 78-88 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 1-5 सीटें मिलने के आसर है। भाजपा को 46 फीसदी वोट हासिल हो सकता है। कांग्रेस को 41 फीसदी और अन्य के खाते में 13 फीसदी वोट जाने का अनुमान है।
सीएम उम्मीदवार के तौर पर गहलोत पहली पसंद सर्वे में जहां एक तरफ भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। तो उसी सर्वे में अशोक गहलोत का जादू भी दिखा है। जो भाजपा के लिए चिंता की बात हो सकती है। सर्वे में शामिल लोगों से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री पद के लिए आपकी पहली पसंद कोन है? तो सबसे अधिक लोगों ने मौजूदा सीएम अशोक गहलोत का नाम लिया। 35 फीसदी लोगों ने गहलोत को पहली पसंद बताया तो भाजपा नेता वसुंधरा राजे को 25 फीसदी लोगों ने चुना। 19 फीसदी ने पायलट का नाम लिया तो 9 फीसदी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को अपनी पसंद बताया। 5 फीसदी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और 7 फीसदी ने अन्य।