RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में सोमवार की रात एक ज्वैलर्स के मकान में हुई चोरी की वारदात में दिवार फांद कर घुसे चोर लाखों की ज्वैलरी चूरा कर ले गए।
ज्वैलर्स चाँदरतन सोनी ने बताया कि दुकान में चल रहे निर्माण कार्य मैंने दुकान की अलमारियों और शो-केस पड़ोस के मकान में रख रखे थे । शो केस में सोने चांदी के करीब डेढ लाख रूपये के आईटम थे। अज्ञात चोर सोमवार की रात दिवार फांद कर घुसे और शो केस में रखी ज्वैलरी समेट ले गये। सुबह जब मकान में संभालने पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ और शो केस की ज्वैलरी गायब मिली। बताया जाता है कि चोरो की यह करतूत पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई । एमपी कॉलोनी थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगालकर चोरों का सुराग जुटाने में लगी है।














