Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी हुए भाजपा में शामिल…
Image

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी हुए भाजपा में शामिल…

RASHTRADEEP NEWS

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को लेकर बड़ी खबर एक बार फिर भाजपा में देवी सिंह भाटी की वापसी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भाजपा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी राजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा ज्वाइन की। साथ मेंश्रवण चौधरी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, भागचंद टांकड़ा और बीएल रणवा भी हुए भाजपा में शामिल,

बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा सीट से सात बार विधायक रहे देवी सिंह भाटी की भाजपा में एक बार फिर से एंट्री हो गई है। देवीसिंह भाटी ने भाजपा द्वारा अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर लोकसभा से उम्मीदवार बनाने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। देवी सिंह भाटी के इस्तीफा देने के बाद पिछले 1 साल से देवी सिंह भाटी की भाजपा में एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे और आज भाटी की भाजपा में एंट्री हो गई है।

देवीसिंह भाटी ने कहा कि पांच बाद आपने मुझे छाती पर लगाया इसलिए मैं बहुत गौरवान्वित हूं। जिन परिस्थितियों में कुछ बिन्दुओं पर मैं पार्टी से अलग हो गया था, लेकिन आज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई, जिसमें गिला सिकवा दूर हो गया।

बीकानेर के केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी वार्ता हो गयी, हम दोनों संतुष्ट है। आगे बोलते हुए भाटी ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व नरेन्द्र मोदी के कारण गौरवान्वित हो रहा है। ऐसे नेतृत्व व परिवार में मेरा पुन: शामिल होना मेरे लिए खुशी का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *