Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • जिलाध्यक्ष वेद व्यास के पीछे बड़ा पुलिस का जपता…
Image

जिलाध्यक्ष वेद व्यास के पीछे बड़ा पुलिस का जपता…

RASHTRADEEP NEWS

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को तीन घंटे के लिए बीकानेर में होंगे। इस दौरान वह कई एमएम ग्राउंड सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर नजर आ रही है। एमएम ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर है।

इसके साथ-साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेद व्यास और अन्य कार्यकर्ताओं पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। पिछली बार 2022 में जब मुख्यमंत्री बीकानेर आए थे, उस समय वेद व्यास और उसके के साथियों की ओर से काले झंडे दिखाए गए थे।

इसके बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन इस बार पुलिस की ओर से ऐसा फिर ना हो इसके लिए लगातार वेद व्यास और उसके कार्यकर्ताओं पर शुक्रवार सुबह से ही नजर रखी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास जहां भी जा रहे है वहां आसपास पुलिस के तीन से चार जवान लगातार नजर रख हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *