Bikaner Breaking
  • Home
  • Play
  • स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू
Image

स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

66वीं जिलास्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर 17 व 19) का शुभारंभ

66वीं जिलास्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर 17 व 19) का शुभारंभ गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने तीर चलाकर किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ की ओर से एमएम ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है।

यह बीकानेर में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में शामिल होने लगा है। उन्होंने कहा कि श्याम सुंदर स्वामी जैसे तीरंदाजों ने तीरंदाजी में बीकानेर का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित रूप से योग करें, नशे से दूर रहें एवं सुपाच्य भोजन करें।

तीरंदाजी कोच अनिल जोशी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा के बारे में बताया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या मधु पुरोहित ने आभार जताया। साहित्यकार डॉ. कृष्णा आचार्य ने शिक्षा मंत्री को अपनी दो पुस्तकें भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *