RASHTRADEEP NEWS
नहर में गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना कवरसेन नगर धीरेरा की है। इस संबंध में धीरेरा निवासी मृतक के दादा आदुराम ने लूणकरणसर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। घटना 15 अक्टूबर की है। पुलिस के अनुसार आदुराम ने बताया कि उसका पोता महेन्द्रपाल (8) नहर किनारे-किनारे चल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। नहर में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।