Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 90 डॉलर के पार पहुंचा, नई दरें लागू…
Image

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 90 डॉलर के पार पहुंचा, नई दरें लागू…

RASHTRADEEP NEWS

इजराइल और हमास में युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का असर राष्ट्रीय स्तर पर देखने को नहीं मिल रहा है। आज यानी 18 अक्टूबर 2023 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। वहीं, राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों के शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में मामूली बदलाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं, आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

कच्चे तेल की कीमत में रिकॉर्ड बढ़अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (United Kingdom) 91.68 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (United States) के दाम 88.55 डॉलर प्रति बैरल है।

हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों ने आज (बुधवार), 18 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कई राज्यों में तेल के दाम में गिरावट

भारतीय कंपनियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे और डीजल में 46 पैसे की गिरावट, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 21 पैसे की गिरावट, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में पेट्रोल और डीजल 22 पैसे महंगे हो गया हैं। इसके साथ ही केरल, गोवा और ओडिशा में भी पेट्रोल के दाम में तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *