RASHTRADEEP NEWS
हनुमानगढ़ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच से छ महीने की गर्भवती होने पर गर्भपात कराने परिजनों के साथ जिले के सरकारी अस्पताल में पहुंची थी। जहां नाबालिग होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद गोलूवाला थाने के एसएचओ लाल बहादुर अस्पताल पहुंचे। साथ ही डॉक्टर की सूचना पर परिजनों और नाबालिग से संपर्क साध कर पूरे मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि, इस केस में परिजनों और पीड़िता से बात की. जिसमें उसने एक युवक पर कई बारी जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने यह भी बताया कि वह युवक उसके गांव का ही है। दुष्कर्म के कुछ समय बाद ही वह गर्भवती हो गई, जिसके चलते वह अपने परिजनों के साथ गर्भपात कराने अस्पताल गई थी। लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है और गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। करीब पांच-छह महीने पहले गांव के ही एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती एक-दो बार दुष्कर्म किया था। फिलहाल पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


















