Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 2 साल की मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरा बुरी तरह नोचा…
Image

2 साल की मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरा बुरी तरह नोचा…

🟡Bikaner Stray Dogs Attack Child

बीकानेर के अनूपगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को बुरी तरह नोच दिया, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर करना पड़ा।

यह घटना अनूपगढ़ के गांव 4 ए की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो साल की मासूम हर्षिता अपनी बड़ी बहनों प्रीता और हिमांशी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही थी। घर से करीब 200 मीटर पहले अचानक एक आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से घबराकर हर्षिता की दोनों बहनें दौड़कर घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बच्ची की दादी राजू देवी और गांव के युवक विनोद कुदावला तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया हमले में बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *