RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले जामसर के भरूपावा में 3 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे के आसपास की है। जहां पर 20 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र किशनाराम जो कि फैक्ट्री में काम करता था। काम करते समय अचानक फैक्ट्री की छत से नीचे गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में जामसर थाने में किशन पुत्र पुरखाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।