⚪ Bikaner Sucide News
रेलवे ट्रैक पर हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। यह रेलवे ट्रैक हादसा 3 मार्च की रात करीब 11 बजे से 4 मार्च की सुबह 6 बजे के बीच का बताया जा रहा है।
मामले को लेकर चौधरी कॉलोनी निवासी हनुमान गोदारा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता सत्यनारायण घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। इसी दौरान सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान सत्यनारायण के रूप में की।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रेलवे ट्रैक हादसा दुर्घटना था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।















