Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • आधी रात ताबड़तोड़ चाकू वार, सराफा व्यापारी की मौके पर मौत…
Image

आधी रात ताबड़तोड़ चाकू वार, सराफा व्यापारी की मौके पर मौत…

🔴 Rajasthan Crime News

दो अज्ञात बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए दो कारीगरों को भी आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नागौर जिले के मेड़ता शहर में सोमवार देर रात की है। जिसके बाद शहर में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, घटना रात करीब 12:30 बजे की है। ब्रह्मपुरी स्थित अपनी दुकान में जैतारण चौकी निवासी 40 वर्षीय पंकज सोनी अपने दो कारीगरों—पश्चिम बंगाल निवासी संदीप और संजय—के साथ मौजूद थे। इसी दौरान चाकू से लैस दो बदमाश दुकान में घुसे और अचानक हमला कर दिया। हमले में पंकज सोनी को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों कारीगरों को गंभीर हालत में अजमेर रेफर किया गया है।

घटना के विरोध में स्वर्णकार समाज व्यापार संघ ने मंगलवार को सभी सराफा दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया है। संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *