Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अर्जुनराम मेघवाल की पहल का बड़ा तोहफ़ा, अब डूंगरगढ़ में भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन…
Image

अर्जुनराम मेघवाल की पहल का बड़ा तोहफ़ा, अब डूंगरगढ़ में भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन…

🔴 Vande Bharat Train

बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासों से अब डूंगरगढ़ स्टेशन पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार वंदे भारत ट्रेन का डूंगरगढ़ में ठहराव किए जाने की मांग उठाई जा रही थी। इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की और उनकी सहमति के बाद आज से ट्रेन के डूंगरगढ़ ठहराव को हरी झंडी मिल गई है।

वंदे भारत ट्रेन का डूंगरगढ़ में ठहराव होने से यात्रियों को अब बीकानेर या अन्य बड़े स्टेशनों तक जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।बीकानेर-डूंगरगढ़ क्षेत्र की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।

रेल मंत्री के इस निर्णय पर डूंगरगढ़ निवासियों ने खुशी जताई है और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ-साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *