Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बस 40 जने घायल…
Image

अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बस 40 जने घायल…

RASHTRADEEP NEWS

सिरोही जिले में एक निजी बस नदी में गिर गई। ये बस आबूरोड से अंबाजी की ओर जा रही थी। हादसे में करीब 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे, आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में सुरपगला गांव के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आबूरोड रीको थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए आबूरोड पीएमओ को सूचना दी गई। बस में सवार सभी घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल आकराभटटा, आबू रोड में इलाज के लिए भेजा गया है।

सीओ पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि, रीको थाना क्षेत्र में सुरपगला गांव में बस मोड़ते समय बस का बैलेंस बिगड़ा और नदी में गिर गई। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। 6 यात्रियों में से करीब 40 से 42 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सिरोही रेफर किया गया है। बाकी लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

गुजरात के हिम्मत नगर के रहने वाले करण सिंह (45) ने बताया कि, हम सभी ने शुक्रवार को रामदेवरा दर्शन किया। वहां से जालौर में सुड़ा माता के दर्शन किए। आज सुबह 11 बजे वहां से निकले थे। करीब चार घंटे तक सही से सफर चला। अचानक जोर से झटका लगा और बस सीधे नदी में गिर गई। वहां आस पास के लोगों ने हमें बस से निकाला। मेरे साथ आए कुछ लोग तो बहुत ज्यादा ही घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *