Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • मांगलिक समारोह से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…
Image

मांगलिक समारोह से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…

Rajasthan Road Accident

चूरू जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों एक मांगलिक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढाणी डाबली निवासी विनोद (35) और उनकी पत्नी किरण (30) सांखू फोर्ट के पास स्थित ढाणी मौजी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे राजगढ़ क्षेत्र के गांव लंबोर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयावह था कि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किरण को पहले राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक घंटे में किरण ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, विनोद कुछ समय पहले ही विदेश से अपने गांव लौटा था और हादसे के वक्त पत्नी संग समारोह से लौट रहा था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता किरण के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामला दर्ज करने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *