Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • देर रात हुआ खतरनाक झगड़ा, बीकानेर के पंचशती सर्किल में भय का माहौल…
Image

देर रात हुआ खतरनाक झगड़ा, बीकानेर के पंचशती सर्किल में भय का माहौल…

🔴 Bikaner News Today

सोमवार रात को बीकानेर के पंचशती सर्किल इलाके में दो गुटों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के कारण यह भिड़ंत हुई।

इस झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सदर थानाधिकारी दिगपाल ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि देर रात इलाके में दो गुट आमने-सामने हो गए थे। झगड़ा मुख्य रूप से बी वेज रेस्टोरेंट के सामने हुआ।

पंचशती सर्किल में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आम लोग और दुकानदार इस मामले को लेकर चिंतित हैं क्योंकि खुले आम झगड़े और फायरिंग की घटनाओं के बावजूद अपराधियों पर पुलिस का कोई प्रभाव दिखाई नहीं देता।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *