Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दिनदहाड़े लूट की वारदात, घर में घुसकर महिला से सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े आरोपी…
Image

बीकानेर में दिनदहाड़े लूट की वारदात, घर में घुसकर महिला से सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े आरोपी…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में एक बार फिर से चोरी और लूट की वारदात ने लोगों में सनसनी फैला दी है। मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छीना-झपटी की और सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग धोरा के सामने रहने वाली गीता रानी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि इरफान और फरमान नामक युवक उसके घर पर आए और उससे पैसे मांगे। महिला के मना करने पर फरमान घर से बाहर चला गया, जबकि इरफान ने महिला के साथ छीना-झपटी करते हुए गले की चैन, कानों के झूमर, नाक की लोंग और पांव की चांदी की पायल निकाल ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने अलमारी से 22,500 रुपये नकद, चांदी की पायल और 9 चांदी के सिक्के भी निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना 7 नवंबर की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर इरफान और फरमान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *