🟢 Bikaner News Today
मंगलवार शाम को धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से कोडमदेसर भैरूं मंदिर दर्शन करने पहुंचे फलौदी निवासी निर्मल कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने परिचितों के साथ मंदिर की परिक्रमा पूरी करने के बाद हाथ जोड़कर खड़े थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्मल कुमार को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उनके साथी तुरंत उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्मल कुमार व उनके साथी पहले पूनरासर धोक लगाने गए थे और लौटते समय कोडमदेसर भैरूं मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान यह हृदयविदारक घटना हो गई।















