🟡 Bikaner Crime News
ससुराल पक्ष द्वारा दामाद के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने हल्दीराम प्याऊ के पास रहने वाले पुरुषोतम शर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
परिवादी ने आरोप लगाया कि 16 सितंबर को मरूधर नगर, हल्दीराम प्याऊ जयपुर रोड पर उसके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने एकराय होकर हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने न केवल मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रार्थी पुरुषोतम शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम दर्ज करवाए हैं, उनमें ससुर मनीष, सास सरोज, साला निरंजन, विनायक, साढु कमल, मामा ससुर सुशील और मुनीराम शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए जेएनवीसी थाना पुलिस ने IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस अब मारपीट और धमकी के आरोपों की तहकीकात कर रही है।














