Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में एएसआई और पड़ोसी के बीच झगड़ा, दर्ज हुआ क्रॉस केस…
Image

बीकानेर में एएसआई और पड़ोसी के बीच झगड़ा, दर्ज हुआ क्रॉस केस…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में ऑफिसर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने तूल पकड़ लिया है। मारपीट और गाली-गलौज के इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पहला मामला: ऑफिसर कॉलोनी निवासी मधुकर बगड़ीया पुत्र नारायणराम बगड़ीया की ओर से दर्ज कराया गया है। बगड़ीया ने एएसआई रेवंतराम कूकणा, जो महिला व बच्चों के विरुद्ध अपराधों की जांच के लिए विशेष जांच इकाई (SIU CAW) में तैनात हैं, और उनकी पत्नी सुमन कूकणा पर मारपीट व गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। परिवादी का कहना है कि दोनों ने उसकी बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
  • वहीं दूसरी ओर से रेवंतराम कूकणा, जो गाढवाला हाल ऑफिसर्स कॉलोनी के रहने वाले हैं, ने मधुकर बगड़ीया, उनकी पत्नी जसोदा, बेटी दीपा और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेवंतराम ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और गाली-गलौज की।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर एएसआई वेदपाल को जांच सौंपी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *