⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र से एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। चौखुट फाटक क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ टूट गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट नयाशहर थाने में दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चौखुट फाटक के पास रहने वाले रामेश्वरलाल पुत्र बुधाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान बनवारी, गोपी, हरीश, गोली और प्रेम नामक आरोपी वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामेश्वरलाल का हाथ टूट गया और शरीर पर कई जगह चोटें आईं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले के पीछे पुरानी रंजिश की भी जांच की जा रही है।














