Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • फेसबुक पर दोस्ती कर युवती ने 12 लाख ऐंठे, किया इमोशनल ब्लैकमेल…
Image

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती ने 12 लाख ऐंठे, किया इमोशनल ब्लैकमेल…

RASHTRADEEP NEWS

जयपुर में फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती के 12 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। मोबाइल कॉल पर बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को जाल में फांस लिया। इमोशनल ब्लैकमेल कर एक महीने में रुपए अकाउंट में ट्रांसफर कर ऐंठ लिए। मालवीय नगर थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है।

ASI जगराम ने बताया कि, मालवीय नगर निवासी विरेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फेसबुक पर उनकी दोस्ती सोनम नाम की युवती से हुई थी। फेसबुक चेट के बाद मोबाइल कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात होने लगी। मोबाइल कॉल पर बातचीत के दौरान आरोपी सोनम ने उसे अपने बातों की चतुराई में फांस लिया। उसकी मम्मी के हार्ट संबंधी इलाज को लेकर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इमोशनल ब्लैकमेल कर करीब 1 महीने में 12 लाख 16 हजार 867 रुपए विभिन्न बैंक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। रुपयों की लगातार मांग को देखकर पीड़ित को शक हुआ। रुपए डालने से मना करने पर आरोपी सोनम ने बातचीत करना बंद कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *