Bikaner News
आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन के अवसर पर जूनागढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष देवरूप सिंह के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु जूनागढ़ से दो बसों का काफिला रवाना हुआ, जिसमें कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर मोहन सिंह राठौड़, आदित्य सिंह भाटी, हेमन्त कच्छावा, विकास पंवार, पंकज गहलोत, ओमप्रकाश भाटी, लवेश मेहरा, अंशुमान सिंह भाटी, राजेंद्र देवड़ा, महेश आचार्य, मुरली गहलोत, शंकर तंवर, नितेश पंवार, रामदयाल राजपुरोहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ यात्रा पर निकले।कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत में जोशपूर्ण नारे लगाए और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई l।