Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • गोपेश्वर मंडल में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन…
Image

गोपेश्वर मंडल में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन…


Bikaner News

भाजपा के गोपेश्वर मंडल के शिव शिव सदन, मोदी बगीची में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विजय उपाध्याय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री इंदिरा व्यास और पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र गहलोत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विजय उपाध्याय ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा नेता मुकेश सेन ने विजय उपाध्याय का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता हीरालाल तेजी ने भी बाबा साहेब के कार्यों और आदर्शों पर सारगर्भित वक्तव्य दिया। संगोष्ठी के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रेरणादायक पुस्तकें भेंट की गईं। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र गहलोत ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्र प्रकाश गहलोत, इंदिरा व्यास, कुलवंत सिंह, सीताराम सेवक, संतोष सोनी, शिवचंद परिहार, शिवरतन बन, सुभाष गिरी महाराज, रामदयाल पंचारिया, किशनलाल मोदी, मंगल जोशी, युवा नेता शिव गहलोत, शशिकांत गहलोत, भगवान भाटी, मुरली पवार, मुकेश सेन, प्रेम गहलोत, मूलचंद रामावत, हीरालाल तेजी, ज्ञान प्रकाश पंडित, रामेश्वर राजपुरोहित, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, संविधान के मूल्यों और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *