Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दिल दहला देने वाला आग हादसा, गृहस्थी का सबकुछ खाक…
Image

बीकानेर में दिल दहला देने वाला आग हादसा, गृहस्थी का सबकुछ खाक…

🟢 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्री कोलायत उपखण्ड क्षेत्र के चक विजयसिंहपुरा रोड पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब अज्ञात कारणों से एक परिवार के घर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। करीब 4:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज धधकती लपटों के बीच गृहस्वामी राजूराम नाई, उनकी पत्नी और पड़ोसियों ने मिलकर बच्चों व पशुओं को बाहर निकालकर किसी तरह जान बचाई।

राजूराम नाई के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला। घर में रखा रोजमर्रा का सामान, बर्तन, कपड़े, जरूरी दस्तावेज, और सोने–चांदी के जेवरात सबकुछ जलकर राख हो गए।

नष्ट हुए सामान में शामिल—

चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो सोने की अंगूठियां, रखड़ी सेट, चांदी के कड़े, सोने के झूमके, ₹1,25,000 नकद (मकान मरम्मत के लिए)

इसके अलावा भारी मात्रा में अनाज भी आग की भेंट चढ़ गया—

2 क्विंटल गेहूं, 8 क्विंटल मोठ, 3 क्विंटल बाजरा, 1 क्विंटल मूंग, 5 थैले सीमेंट

अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह संकट में डाल दिया है। घर, सामान, अनाज, नकद—सबकुछ गंवाकर राजूराम का परिवार अब बेघर जैसा हो गया है। राजूराम नाई ने थाना श्री कोलायत में रिपोर्ट देकर प्रशासन से तत्काल सहायता व मुआवजा दिलवाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *